फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Development work started in the district before Lok Sabha elections, 100 roads will be constructed

Shamli News: लोकसभा चुनाव से पहले जिले में विकास कार्य हुए शुरू, 100 सड़कों का होगा निर्माण

Wed, 13 Mar 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Development work started in the district before Lok Sabha elections, 100 roads will be constructed
शामली। लोकसभा चुनाव से पहले जिले में विकास कार्य शुरू करने की होड़ मच गई है। गंदेवड़ा संगम पर नया पुल, कैराना-कांधला खतौली मार्ग समेत 100 से ज्यादा सड़कों के चौड़ीकरण, सड़कों के निर्माण, मरम्मत कार्य शुरू हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अफसरों के मुताबिक, बरसात से पहले सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत कार्य पूरे हो जाएंगे। गंदेवड़ा संगम पुल का कार्य इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्यों में गन्ना विभाग की 45 सड़कें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नवीन मुख्यालय भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर का नया पुल पिछले साल 2023 में स्वीकृत हुआ था। गत 31 मार्च 2023 से टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने पर नए पुल की धनराशि शासन को वापस चली गई थी। भैंसवाल नहर के नए पुल निर्माण के लिए इस साल टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू हो गया है। पुल निर्माण के लिए पिलर खड़े करने के लिए कुएं का बोरिंग हो चुका है। पुल निर्माण का कार्य प्रगति से चल रहा है। छह माह पूर्व कैराना-कांधला और खतौली मार्ग को चौड़ा करने के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हुई थी। शासन से धनराशि स्वीकृत न होने से निर्माण कार्य अधूरा चल रहा था। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद कैराना-कांधला, खतौली हाईवे का दस मीटर का चौड़ाई करने का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी ने सात मीटर हाईवे को दस मीटर तक चौड़ा करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। इसी प्रकार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर गंदेवड़ा संगम का पुराना पुल जर्जर होने के कारण नए पुल की मांग की जा रही थी। दीपावली से पहले शासन ने जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर गंदेवड़ा संगम में नए पुल की स्वीकृति दी थी। लोक निर्माण विभाग ने नए पुल का टेंडर छोड़कर अनुबंध की प्रकिया पूरी कर ली है। बरेली की निर्माण एजेंसी ने नए पुल का कार्य शुरू करने के लिए निर्माण सामग्री मंगाकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि गन्ना विभाग से हस्तांतरित होकर आई जिले की 45 सड़काें की स्वीकृति मिली थी। सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव से पहले निर्माण कार्य शुरू हो जाने की संभावना है। कैराना-कांधला खतौली मार्ग पर कार्य तीन दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


-भैंसवाल अंडरपास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
भैंसवाल बाईपास का कार्य पूरा हुए साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं। अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अंडरपास निर्माण के लिए सड़क का सरियों का जाल बिछाकर कार्य शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद बरसात से पहले भैंसवाल बाईपास का कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। रेलवे के मंडल सहायक अभियता वीरेंद्र सिंह औरसेक्शन इंजीनियर थान सिंह ने बताया कि भैंसवाल अंडरपास के लिए सीमेंट का जाल बिछाकर कंक्ररीट डालकर सीमेंट का लिंटर डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed