फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deputy Chief Minister did virtual inauguration of CT scan service

Shamli News: सीटी स्कैन सेवा का उप मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Sun, 21 May 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister did virtual inauguration of CT scan service
शामली जिला अस्पताल में आयोजित नवनिर्मित नि:शुल्क सी०टी० स्कैन के शुभारंभ पर बोलते सांसद प्रदीप
- जिला अस्पताल में पीपीपी मोड़ पर लगाई गई सीटी स्कैन यूनिट
विज्ञापन

- मरीजों को सीटी स्कैन जांच की मिलेगी निशुल्क सुविधा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में नवनिर्मित निशुल्क सीटी स्कैन सेवा का वर्चुअल लोकार्पण उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री बृजेश पाठक ने किया।
जिला अस्पताल में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन यूनिट लगाई गई है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीटी स्कैन सेवा का वर्चुअल लोकार्पण किया। अब अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि ने उप मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
विज्ञापन

सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य वर्तमान सरकार ने किया है वह बाकी सरकार नहीं कर पाती।केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने कोरोना जैसी महामारी को पैर नहीं पसारने दिया, उसे कंट्रोल किया और अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा यहां उपलब्ध कराई गई। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा हो जाने से जनपदवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था भी मजबूत हुई है। पहले दिल्ली से पहले डॉक्टर ही नहीं मिलते थे और अब जनपद में अस्पताल बन जाने के बाद ऐसा लगने लगा है कि किसी को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ रही है, जिसका लाभ होगा। इसके बाद सांसद ने सिटी स्कैन कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, डॉ. करण चौधरी, मनोज वर्मा, विशाल, दीपक, शिवम, विनय, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed