फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration done by keeping dead body of old in railway market

रेलवे मंडी में वृद्धा का शव रखकर प्रदर्शन, शमशान घाट बनवाने की मांग

Sun, 12 Jan 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done by keeping dead body of old in railway market
कांधला। कस्बे के रेलवे मंडी में वृद्ध महिला की बुखार के चलते मौत हो गई। मोहल्ले में शमशान घाट नहीं होने के कारण मोहल्लेवासियों ने वृद्ध महिला के शव को रखकर प्रदर्शन किया और श्मशान घाट बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे से रेलवे मंडी की दूरी करीब तीन किमी है। मोहल्ले में श्मशान घाट नहीं होने के कारण मोहल्ले के लोगों को शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए कस्बे में आना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को मोहल्ले में रेशमा (65) पत्नी जगदीश की बुखार के चलते मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने वृद्ध महिला के शव को मोहल्ले में ही रखकर प्रदर्शन कर दिया। कहा कि वे पिछले कई साल से श्मशान घाट बनवाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से शमशान घाट बनवाए जाने की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed