{"_id":"5ef0f6948ebc3e43211c8ce0","slug":"demand-for-beautification-of-nawab-pond-shamli-news-mrt487703050","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब तालाब का सौंदर्यकरण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब तालाब का सौंदर्यकरण कराने की मांग
विज्ञापन
नवाब तालाब का सुंदरीकरण कराने की मांग
कैराना। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक नवाब तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवा कर सुंदरीकरण कराने की मांग की है।
सोमवार को एनएसयूआई के जिला प्रभारी शमून उस्मानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कैराना स्थित ऐतिहासिक नवाब तालाब दिन प्रतिदिन दुर्दशा का शिकार हो रहा है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं, जिससे कैराना की संस्कृति और इतिहास का अस्तित्व खतरे में है। नवाब तालाब पर कोई गंदगी ना डालें इसके संबंध में एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया जाए। कुछ गलियों का गंदा पानी नवाब तालाब में जाता है इस पर अंकुश लगाया जाए। कार्यकर्ताओं ने नवाब तालाब से अवैध कब्जा हटवा कर चारों ओर चारदीवारी कराने की मांग की। इस दौरान शैरम अंसारी, कुर्रत मेहंदी, रविश, नसीर व सलमान आदि मौजूद रहे।