फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delegation was removed from the market, arranged in the inn.

बाजार से हटवा दी गई ठेलिया, सराय में कराई व्यवस्था

Thu, 04 Jul 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Delegation was removed from the market, arranged in the inn.
कैराना ईदगाह में विरोध जताते ठेलीकर्मी - फोटो : SHAMLI
कैराना। प्रशासन की वेंडिंग जोन प्रक्रिया के तहत बाजार से सभी ठेलियों को हटवाकर पालिका की सराय की जमीन पर खड़े होने की व्यवस्था करा ली है। दर्जनों ठेली वालों ने ईदगाह मैदान में पहुंचकर एतराज भी जताया।
विज्ञापन

चार माह पूर्व एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने बाजारों से अतिक्रमण हटवा दिया था। लेकिन बाजारों में फलों व सब्जियों की ठेलियों के कारण जाम की समस्या बनी हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके चलते बाजारों में लगने वाली तमाम ठेलियों को हटवा दिया गया है। प्रशासन ने बाकायदा एनाउंसमेंट कराकर भी चेताया कि यदि भविष्य में बाजार और पानीपत-खटीमा राजमार्ग किनारे ठेली पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने हटवाई गई ठेलियों को खड़े करने की व्यवस्था पालिका की हाल ही में कब्जामुक्त कराई गई किलागेट चौकी के सामने स्थित सराय की भूमि पर की है।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में नफीस, शमीम, अहसान, कादिर, मोबीन, अनीस, यामीन सहित दर्जनों ठेली वाले ईदगाह के मैदान में पहुंचे, और कड़ा ऐतराज जताया। उनका कहना था कि पानीपत खटीमा राजमार्ग के किनारे लगने वाली ठेलियों के लिए मुख्य मार्ग के आसपास ही एक स्थान निश्चित किया जाना चाहिए। जबकि कस्बे के बाजारों में खड़ी होने वाली ठेलियों की व्यवस्था सराय में हो, क्योंकि सभी ठेली सराय की भूमि पर खड़ी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में ठेली वाले भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान से भी मिले भाजपा नेता ने उन्हें बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ठेली वालों ने सराय में अपनी-अपनी ठेलियों को लाइन में लगा दिया है, जहां पर वहे अपना काम करेंगे।

पालिका के जेई सूरज शर्मा ने बताया कि सर्वे में 216 ठेली वालों के नाम सामने आए हैं, जिनके आईकार्ड बनाए जा रहे हैं। इन पर नाम व पते के साथ बिक्री की जाने वाली सब्जी या फल का नाम भी अंकित किया जायेगा। क्रमांक भी कार्ड पर होगा। दो दिन में यह कार्ड तैयार होकर आ जाने के बाद उन्हें वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक ग्रुप में 18 ठेलियों की लाइन लगवाई गई है। एक साइड में सब्जी तो दूसरी साइड में फलों की ठेली होगी। जो ठेली वाले बाजार या सड़कों पर बेचते हुए पाए गए, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा का कहना है कि ठेली वालों की मांग पर सराय की भूमि पर इंटरलॉकिंग फर्श, बिजली, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था भी जल्द ही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed