फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of patients in the district hospital opened after holidays, shortage of doctors

Shamli News: छुट्टी के बाद खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, चिकित्सकों की रही कमी

Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in the district hospital opened after holidays, shortage of doctors
शामली। रविवार की छुट्टी के अगले दिन सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही, लेकिन ओपीडी में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। मरीजों को इलाज के लिए करीब एक घंटे का समय लगा। ओपीडी में एक हजार से ज्यादा मरीज आए।
विज्ञापन

छुट्टी के बाद अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। 896 नए मरीजों ने पर्चा बनवाया जबकि 300 से ज्यादा मरीज पुराने पर्चे पर आए। नौ बजे तक मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। ओपीडी में मरीज चिकित्सकों के कक्ष के बाहर कतार में खड़े रहे, लेकिन कई चिकित्सक ओपीडी में नहीं थे। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीज चिकित्सक की तलाश में इधर उधर भटकते रहे, जिस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास, ईएनटी सर्जन डॉ. अंजलि तंवर और नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार की ड्यूटी पुलिस लाइन में चल रही यूपी पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा के लिए बनाए गए मेडिकल बोर्ड में लगी है। इसके अलावा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह सरकारी कार्य से गए थे और डॉ. द्रक्षिरा अवकाश पर बताई गईं। डॉ. समद अली की इमरजेंसी में ड्यूटी रही। हड्डी के मरीजों की जांच दूसरे चिकित्सक राघव अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये बोले मरीज
- ब्लाॅक रोड निवासी शमीम ने बताया कि उसे तीन दिन से बुखार आ रहा है। उसे कतार में खड़े हुए आधा घंटा हो गया। अभी नंबर नहीं आया।
- रेलपार निवासी अमित ने बताया कि उसे खाज खुजली की समस्या है। यहां पर पता चला कि डाक्टर नहीं आए।
- दयानंद नगर निवासी मोहित ने बताया कि उसके पेट में दर्द रहने की समस्या रहती है। पौन घंटे के करीब हो गया, लेकिन नंबर नहीं आया।
--कोट
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा में दो चिकित्सक और नेत्र परीक्षण अधिकारी की ड्यूटी लगी है। एक चिकित्सक अवकाश पर है और एक चिकित्सक सरकारी कार्य से गए हैं। ओपीडी में सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। - डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed