फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd everywhere, how will the corona infection stop

हर तरफ भीड़, कैसे रुकेगा कोरोना संक्रमण

Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Crowd everywhere, how will the corona infection stop
हर तरफ भीड़, कैसे रुकेगा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन

शामली। कोरोना से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। शहर में रोजाना उमड़ रही भीड़ कोरोना से बचाव के लिए किसी भी नियम का पालन नहीं कर रही। बुधवार को सुबह से ही बाजार में इतनी भारी भीड़ थी कि जाम के हालात बने रहे।
बुधवार को सुबह बाजार खुला तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कबाड़ी बाजार, नाला पटरी रोड, बड़ा बाजार के अलावा माजरा रोड समेत शहर के अन्य बाजारों में लोग खरीदारी करने में लोग जुटे रहे। एमएसके रोड और वीवी इंटर कॉलेज रोड पर सुबह से दोपहर बाद तक जाम के हालात बने रहे। भीड़ का आलम यह था कि सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पर भी पालन होता नहीं दिख रहा था। काफी संख्या में तो लोग बिना मास्क के ही घूम रहे थे।
विज्ञापन

शाम सात बजे के बाद तक खुली रहीं दुकानें
शामली। शाम सात बजे से रात्रि कर्फ्यू शुरू हो जाता है, लेकिन लोग नियमों का पालन करने को कोई तैयार नहीं है। बुधवार को शाम सात बजे के बाद भी काफी संख्या में दुकानें खुली रहीं। सुबह को भी सात बजे से ही बाजार में भीड़ जुट जाती है और देर शाम तक यही आलम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed