फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crores was scammed in four months in the education department of Shamli district

UP: शिक्षा विभाग का ऐसा पर्दाफाश, दंग रह गए लोग, महज चार माह में हुआ करोड़ों का घोटाला

Fri, 07 Apr 2023 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

Shamli News : शिक्षा विभाग में महज चार महीने में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ। अब मामले का पर्दाफाश हुआ तो हर कोई दंग रह गया।

विज्ञापन
Crores was scammed in four months in the education department of Shamli district
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में 194 शिक्षकों की पदोन्नति का घोटाला महज चार माह में किया गया। चार माह में अलग-अलग तिथियों पर इन शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया गया। प्रत्येक शिक्षक 10 से 14 हजार प्रतिमाह अतिरिक्त वेतन का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा पदोन्नति के समय ढाई से साढ़े छह लाख का एरियर भी इन शिक्षकों को दिया गया।

विज्ञापन


दिसंबर 2017 से मार्च 2018 के बीच काल्पनिक पदोन्नति घोटाला हुआ। शिक्षा सचिव से अनुमति लिए बिना ही 194 शिक्षकों को काल्पनिक पदोन्नति दे दी गई। 23 शिक्षकों को एक माह में ही दो बार पदोन्नति दी गई। प्रशासन ने गंभीरता से जांच कराई तो पूर्व बीएसए चंद्रशेखर, तत्कालीन बीएसए गीता वर्मा और डीआईओएस अनुराधा दोषी पाए गए थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। 
विज्ञापन


वहीं जांच में लेखाधिकारी राजेंद्र कुमार कौशिक को भी दोषी माना गया था, लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अधिकारियों के यहां से तबादले हो गए। लेखाधिकारी नवंबर 2022 में सेवानिवृत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

किस आधार पर की पदोन्नति, नहीं है आदेश
काल्पनिक पदोन्नति जिन शिक्षकों की पदोन्नति को आधार बनाकर की गई थी, उनकी पदोन्नति की जांच ही नहीं कराई गई। विज्ञान और अनुसूचित जाति के शिक्षकों की पदोन्नति को इस मामले में आधार बनाया गया। जबकि ऐसा कोई विभागीय आदेश भी बीएसए कार्यालय में नहीं है। आरटीआई के तहत दी गई सूचना में यह स्वीकार भी किया गया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां

इनकम टैक्स की भी की गई चोरी
शिक्षकों को कई-कई साल का एरियर इस काल्पनिक पदोन्नति के समय दिया गया। जिसका टीडीएस भी नहीं काटा गया। इस तरह इनकम टैक्स की भी चोरी की गई। इसके अलावा एरियर देने में इतनी जल्दबाजी की गई कि वेतन अप्रैल 2018 से बढ़ा लेकिन इन शिक्षकों को एरियर उससे पहले ही दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed