{"_id":"66ce384ea0db3f610c0dba46","slug":"criminal-injured-in-police-encounter-two-stolen-guns-recovered-shamli-news-c-26-1-smrt1048-127016-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी की दो बंदूक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी की दो बंदूक बरामद
Wed, 28 Aug 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में भर्ती गढ़ी अब्दुल्ला खा निवासी आरोपी जैद । सौज्न्य पुलिस
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में प्रॉपर्टी डीलर के घर में चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां निवासी पूर्व सांसद अमीर आलम के प्रॉपर्टी डीलर रिश्तेदार खिजर अहमद के घर में रविवार रात को बदमाश ने स्टोर का ताला तोड़कर वहां रखी दो लाइसेंसी बंदूक, छह कारतूस, दो मोबाइल फोन और कुछ नगदी चोरी की थी। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया था।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया सोमवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान हथछोया पुलिया के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम जैद निवासी गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां बताया। पुलिस ने उसके उसके कब्जे से चोरी की हुई दोनों लाइसेंसी बंदूक, चार कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल फोन बरामद किए। बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
चोरी करने से पहले की थी घर की रेकी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ज़ैद ने पूछताछ में बताया एक दिन पहले ही उसने खिजर अहमद के घर के आसपास रेकी की थी। मोहल्लेवासियों से भी उसे घर के आसपास देखे जाने की जानकारी मिली थी। इस वजह से वह पुलिस के शक के दायरे में आ गया था। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपी जैद पर पूर्व में चोरी समेत करीब छह मामले दर्ज है। आरोपी का दो बंदूक चोरी करने का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि माना जा रहा है कि किसी बड़ी वारदात करने के लिए उसने बंदूक चोरी की थी।