फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Way to ask excuses women rushed coil , commotion

रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं के कुंडल झपटे, हंगामा

Tue, 10 Nov 2015 12:51 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 10 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली।  क्षेत्र के गांव खोडसमा में बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने से महिलाओं के कानों से कुंडल झपट लिए। महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन उससे पहले ही दोनों बाइक भाग निकले। पीड़ितों के परिजनों ने चौकी में तहरीर दी।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव खोडसमा में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाया।  सोमवार को  कौशर पत्नी आमिल और गफूरन पत्नी हामिद खेत पर जा रही थी। तभी दो युवकों ने उनके पास बाइक रोकी और रास्ता पूछने लगे। महिलाएं जैसे ही उन्हें रास्ता बताने लगी, तभी दोनों युवकों ने उनके कानों से कुंडल झपट लिए।
विज्ञापन


महिलाएं चीखती हुई जमीन पर जा गिरी और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने महिलाओं को सड़क से उठाकर किनारे लिटाया। इसके बाद बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकले। बाद में दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनों महिलाओं के कानों में बारह टांके आए। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। कार्यवाहक चौकी प्रभारी जनेश्वर दयाल ने कहा परिजनों से तहरीर मिल गई है। जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed