{"_id":"6af34cb85790af8abe047593","slug":"youth-dies-after-bike-hits-electricity-pole-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147461-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिजली पोल से बाइक टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिजली पोल से बाइक टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। बिजली पोल से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हुए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
नगर के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी पवन कुमार (40) रविवार शाम को बाइक से खेतों में काम कर घर लौट रहे थे। तभी सैना रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। जिससे पवन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं चिकासी थाने के बंगरा निवासी दीपू (33) व ओमप्रकाश (35) सोमवार सुबह बाइक से गिरकर घायल हो गए। इसी प्रकार दीवानपुरा के शनि यादव (22), करहरा के अभिषेक (16), कस्बा खेड़ा निवासी अतर सिंह (38), रिंकू (35) कुम्हारिया के शैलेंद्र (26), मुस्करा थाने के बिहुनी निवासी पूरन सिंह (46) चिल्ली निवासी देवसिंह (18), बंधन कुशवाहा (15), अमगांव निवासी लालदास (76) व मवई गांव निवासी वीरपाल (60) भी अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हुए।