{"_id":"5ba14a90867a557fe978606f","slug":"two-miscreants-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:27 AM IST
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है। एक बदमाश के टांग में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, तीन बदमाश खेतों में छिप गए, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए देर रात तक कांबिंग चलती रही। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया।
मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर में पुलिया के पास कुछ बदमाश खड़े हैं। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर थानाभवन थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस कारण गोली लगने पर एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसके चलते टांग में गोली लगने पर एक बदमाश गिर पड़ा, जबकि उसके तीन साथी खेत में घुसकरछिप गए। इसके बाद घायल बदमाश और घायल सिपाही को पुलिसकर्मियों ने थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर सीएचसी थानाभवन पहुंचे। बदमाश से पूछताछ की गई। उधर, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार भी मुठभेड़ के दौरान मौके पर पहुंच गए। देर रात तक खेत में छिपे बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस घेराबंदी किए रही। मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) क्षेत्र के गांव दभेड़ी का रहने वाला इरफान बताया जा रहा है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरा बदमाश सहारनपुर जनपद निवासी शहजाद पुत्र फारुख है। दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मुठभेड़ के दौरान मौके से एक बाइक और कुछ नकदी बरामद होने की सूचना है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि घायल सिपाही और बदमाश अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। खेत में छिपे बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
ब्रीफकेस से दस लाख रुपये बरामद
शामली। थानाभवन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से नोटों से भरा ब्रीफकेस बरामद हुआ, जिसमें 500, 2000 और 100 रुपये के नोटों की गड्डी रखी थीं। आशंका जताई गई है कि उक्त नकदी को बदमाश किसी को लूट कर लाए थे। पुलिस का दावा है कि ब्रीफकेस से 10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश टांग में गोली लगने पर घायल होने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार कर
लिया था, जबकि उसके तीन साथी खेतों में छिप गए। देर रात तक खेतों में छिपे बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कांबिंग करती रही। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पुलिस को मौके से एक ब्रीफकेस मिला, जिसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। नोट कितने हैं, इनकी गिनती कराई जा रही है। वहीं, दो बाइकें भी मिली, जिनमें से एक बाइक हरियाणा नंबर की है, जबकि दूसरी बाइक दिल्ली नंबर की है। आशंका यह भी है कि दोनों बाइकों पर बदमाशों ने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। इसके अलावा मौके से तमंचे और कारतूस के अलावा खोके भी बरामद हुए। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं बदमाश
मुठभेड़ के दौरान जिस तरह से नोटों से भरा ब्रीफकेस, दो बाइकें, तमंचे और कारतूस बरामद हुए, उससे आशंका है कि यह बदमाश किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। ब्रीफकेस में रखा कैश बदमाश कहां से लाए, इसकी छानबीन चल रही है। ऐसा भी हो सकता है कि उक्त कैश को कहीं से लूटकर लाया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार मुठभेड़ स्थल पर पहुंचने के बाद सीएचसी थानाभवन पहुंचे। उन्होंने भी घायल बदमाश से पूछताछ की तथा फरार बदमाशों के नाम मालूम करने का प्रयास किया।