फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two crooks cede its desired running

वांछित चल रहे दो बदमाश दबोचे

Sat, 21 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 21 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two crooks cede its desired running
गिरफ्तार
कैराना। खुरगान में नौ दिन पूर्व पकड़ी गई तीन तमंचा फैक्ट्री प्रकरण में वांछित चल रहे दो वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। 
विज्ञापन


12 जनवरी को पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल ने कैराना पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर गंदराउ मोड़ पर दो कारों में तमंचों व मस्कट की खेप पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से मोतीराम को गिरफ्तार किया था, जबकि 6 बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने मोतीराम की निशानदेही पर खुरगान में फुरगान व गय्यूर तथा दभेड़ी खुूर्द में सरवर के मकान पर दबिश देकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने व हथियारों का कारोबार करने वाले फुरकान उर्फ कुरबान, आलिम, गयूर निवासीगण खुरगान, सरवर व एक अन्य सरवर निवासीगण दभेड़ी खुर्द व खुर्शीद पता नामालूम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस अधीक्षक शामली ने फरार सभी 6 बदमाशों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खुरगान मोड़ पर दबिश देकर 5-5 हजार के इनामी आलिम, गयूर निवासी खुरगान को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 1-1 तमंचा 315 बोर व 1-1 कारतूस भी बरामद किया। बाद में दोनों बदमाशों का चालान करके कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed