{"_id":"5713dfa44f1c1b9d3310fe23","slug":"two-arrested-on-charges-of-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के आरोप में दो को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के आरोप में दो को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वारदातों को चार बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। अभी एक आरोपी फरार है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लिलौन रोड से उत्तम बालियान उर्फ सोनू पुत्र सोमपाल निवासी कुटबी शाहपुर और सुमित उर्फ छोटू पुत्र गोपाल वर्मा निवासी बघरा (मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया गया। उत्तम के कब्जे से मोबाइल फोन तता सुमित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
31 दिसंबर 2015 की रात नाला पटरी रोड पर हिमांशु कुमार निवासी ग्राम बिराल बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) और उसके दोस्त सुशील कुमार वर्मा से बदमाशों ने बाइक तथा चार मोबाइल फोन लूट लिए थे। इसके अलावा माजरा रोड पर साइकिल सवार एक युवक से मारपीट करके दो हजार रुपये नकदी तथा शराब की बोतल लूट ली थीं।
विज्ञापन
वारदात में शामली के मोहल्ला बनखंडी निवासी दिनेश और मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी सचिन उर्फ मोनू भी शामिल रहा था। लूटी गई बाइक फरार आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी पर बरामद कराई जाएंगी। गिरफ्तार आरोपी सुमित और उत्तम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल चौथे आरोपी सचिन उर्फ मोनू की दो महीने पूर्व मृत्यु हो चुकी है।