फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tumcha Factory's Mastermind Furkan arrested

तमंचा फैक्ट्री का मास्टरमाइंड फुरकान गिरफ्तार   

Fri, 24 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 24 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tumcha Factory's Mastermind Furkan arrested
फुरकान उर्फ कुरबान - फोटो : amar ujala
शामली।विधानसभा चुनाव से एक महीना पूर्व कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान में अवैध हथियार (तमंचे) बनाने की फैक्ट्री चलाने वाला मास्टर माइंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। हथियार सप्लायरों के इस गिरोह के अभी तीन बदमाश फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


गत 12 जनवरी को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के निर्देश पर गांव खुरगान और दभेड़ी खुर्द में छापामारी कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड हुआ था। मौके से पुलिस ने तीन सौ से ज्यादा तमंचे, अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए थे। तब खुरगान निवासी फुरकान उर्फ कुरबान सहित चार आरोपी मौके से फरार हो गए। फुरकान ने अपने घर में ही तमंचा फैक्ट्री लगा ली थी। फरार होने के बाद फुरकान के खिलाफ पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सटीक मुखबिरी होने पर बुधवार रात आरोपी फुरकान को उसके गांव खुरगान से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अभी तीन आरोपी और फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी है फुरकान के भाई कल्लू की हत्या 
शामली। तमंचा फैक्ट्री के मास्टर माइंड फुरकान उर्फ कुरबान के भाई कल्लू की पूर्व में हत्या कर दी गई थी। हत्या में मुकीम काला और उसके गैंग के बदमाशों को आरोपी बनाया गया था। तब फुरकान के परिवार ने जान का खतरा जताया था, तो पुलिस ने परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की थी। हालांकि बाद में सुरक्षा हटा ली गई थी। इसके बाद फुरकान ने अवैध हथियारों के सप्लायरों से संबंध बना लिया और अपने मकान में ही तमंचा फैक्ट्री लगा ली थी। बड़े संख्या में तमंचे तैयार कर लिए थे, लेकिन समय रहते पुलिस को सटीक सूचना मिल गई थी और ताबड़तोड़ दबिश देकर पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया था। इन हथियारों को विधानसभा चुनाव के दौरान भी खपाए जाने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed