फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three killed in bus collision of pickups

बस-पिकअप की भिड़ंत में तीन मरे

Wed, 18 Nov 2015 12:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 18 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three killed in bus collision of pickups
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव महावतपुर के निकट पशुओं से लदी पिकअप व रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। इस दौरान पिकअप में लदे तीन पशुओं की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नर्सिंग होम में रेफर किया गया है। दो शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि एक शव को परिजन जबरन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार को मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी शौकीन पुत्र यासीन पिकअप में अन्य व्यापारियों के साथ शामली में लगी पैंठ से पशु खरीदकर लौट रहा था। जब वह थानाभवन के गांव महावतपुर के पास पहुंचे, तो सहारनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज व पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


 इस दुर्घटना में पिकअप में सवार नासिर (26) पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला कस्सावान थानाभवन व शमशाद (40) पुत्र शरीफ निवासी मोहम्मदीगंज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा शमशाद का पुत्र नवाजिश (13) व शौकीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रोडवेज बस में सवार करीब 40 वर्षीय एक महिला की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा रोडवेज बस में सवार इनाम पुत्र नवाब निवासी असारा जनपद बागपत, जावती पत्नी नाहर सिंह निवासी शिमलाना जनपद सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पिकअप में लदे तीन पशुओं की भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाई और घायलों व मृतकों को शामली सीएचसी में भिजवा दिया। यहां से परिजन घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद नर्सिंग होम ले गए। इस दौरान मृतक नासिर के परिजन भी पहुंच गए और हंगामा करते हुए शव को अपने साथ ले गए, जबकि दो अन्य शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया।


मृतक महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त

शामली। दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार महिला की भी मौत हो गई। महिला बस में आगे बैठी हुई थी। आमने-सामने की भिड़ंत में वह चपेट में आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के पास से कोई पहचान भी नहीं मिल सकी, जिसके चलते पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed