फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thieves carried goods to millions

लाखों का माल ले गए चोर

Mon, 12 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves carried goods to millions
chori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। मकान मालिक की गैर मौजूदगी में चोरों ने मकान मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और सोने के जेवर चुरा लिए। सुबह चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन


मोहल्ला दरबार खुर्द गली नंबर-2 निवासी डॉ. इरशाद मलिक का भाई हारुण परिवार सहित किसी काम से रुड़की गया था। हारुण के दो बच्चे डॉ. इरशाद के मकान पर सोये हुए थे। रविवार सुबह जब दोनों बच्चे अपने मकान पर पहुंचे तो मकान के लोहे के मुख्य गेट पर लगे ताले का कुंडा टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा तो कमरे पर लगे ताले का कुंडा भी टूटा हुआ पाया। अलमारी और संदूक खुले पडे़ थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। फोन द्वारा सूचना पर हारुण कैराना पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी में रखी दो लाख की नकदी व पांच तोले सोने के हार, कुंडल, झुमकी चोरी कर लिए। बाद में हारुण ने कोतवाली में चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी लगातार चोरियां होने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed