फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The murder of a young man in a rage in jhinjhana

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

Wed, 20 Dec 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 20 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
The murder of a young man in a rage in jhinjhana
demo - फोटो : demo
शामली के झिंझाना के ऊन चौकी क्षेत्र के गांव अंबेहटा रिदान में पुरानी रंजिश में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक के तहेरे भाई ने छह लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव अंबेहटा रिदान निवासी मोमीन (22) मंगलवार को घर से पानीपत जाने के लिए कहकर गया था। बुधवार की सुबह गांव के पास ही खेत में उसका शव पड़ा मिला। गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी। इसकी सूचना पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ऊन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार का कहना था कि मोमीन मंगलवार की रात पानीपत जाने के लिए कहकर गया था।
विज्ञापन
रास्ते में ही आरोपियों ने उसको घेर लिया और पीटने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोमीन के तहेरे भाई इनाम की तरफ से गांव के ही रहमान, बाबर, जुबेर, अरशद, साबिर और हारुन के खिलाफ तहरीर देकर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। उसने बताया की घर के बाहर सड़क पर ईंट रखने को लेकर काफी समय पहले विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश में उसके भाई की हत्या की गई है। ऊन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गए युवक को गोली मारी शामली। गांव लिलौन में खेत पर गए युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव खेड़ीकरमू निवासी सलमान (27) बुधवार की शाम को पूर्वी यमुना नहर पटरी पर लिलौन के जंगल में अपने खेत पर गया था। खेत के पास ही मिले दो युवकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने सलमान पर तमंचे से फायर झोंक दिया और फरार हो गए। सलमान की कमरे में गोली लगने पर वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल सलमान को शामली सीएचसी लाने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच करने में लगी हुई है।
युवक को पीटकर घायल किया शामली। मोहल्ला कलंदरशाह निवासी साबिर बुधवार की दोपहर कैराना से शामली लौट रहा था। पूर्वी यमुना नहर पुल के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों से साइड लगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने साबिर को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल साबिर ने सीएचसी शामली में उपचार कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। लापता प्रेमी युगल खेकड़ा से बरामद शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान से तीन दिसंबर को प्रेमी युगल फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके चलते पुलिस प्रेमी युगल को तलाश रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमी युगल खेकड़ा (बागपत) में एक जगह रुका हुआ है। इसके चलते बुधवार को पुलिस ने वहां दबिश देकर प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश
कर बयान दर्ज कराया जाएगा। मकान में चोरी कांधला। मोहल्ला शेखजादगान निवासी अजमल बेग के मकान से मंगलवार की रात 10 हजार रुपये नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया। बुधवार की सुबह चोरी का पता चलने के बाद पीड़ित ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed