फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One accused arrested for 78 lakh fraud via 'digital arrest'

Gurugram News: डिजिटल अरेस्ट कर 78 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for 78 lakh fraud via 'digital arrest'
*डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला
- आरोपी ने 50 हजार रुपये कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धन शोधन मामले में फंसाने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर 78 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई स्थित शांति नगर निवासी सुल्तान सलीम शेख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से करीब 45 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने 28 नवंबर 2025 को साइबर क्राइम थाना साउथ में शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि 21 से 28 नवंबर के बीच आरोपियों ने खुद को सरकारी एजेंसी के अधिकारी बताकर संपर्क किया। उसे बताया गया कि उसका आधार कार्ड धन शोधन में इस्तेमाल हुआ है। इसके बाद डराकर 78 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने 5 सितंबर 2026 को सुल्तान सलीम शेख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने 50 हजार रुपये कमीशन के बदले अपना बैंक खाता दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ पहले से साइबर ठगी की आठ शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed