फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for 25 lakh cyber fraud under the pretext of investment.

Gurugram News: निवेश के बहाने 25 लाख की साइबर ठगी में दो गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for 25 lakh cyber fraud under the pretext of investment.
- महेंद्र और राजूराम राजस्थान के जालौर के रहने वाले, साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निवेश के बहाने 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जालौर निवासी महेंद्र और राजूराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 31 जनवरी 2025 को साइबर क्राइम थाना ईस्ट में शिकायत दी थी। इसमें निवेश के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेनदेन के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें 29 अगस्त को जालौर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से पांच लाख रुपये महेंद्र के केनरा बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने अपना बैंक खाता, बैंकिंग किट और पंजीकृत मोबाइल नंबर राजूराम को पांच हजार रुपये में दिया था। इसके बाद राजूराम ने यह खाता साइबर ठगी करने वाले लोगों को दस हजार रुपये में उपलब्ध कराया। इसी खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को 30 अगस्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed