{"_id":"583dc93f4f1c1b051cde62b5","slug":"the-miscreants-attacked-at-a-petrol-pump-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर बदमाशों का धावा, तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर बदमाशों का धावा, तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कुड़ाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती देर शाम तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया और तोड़फोड़ करते हुए लूट का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही बदमाश वहां से फरार हो गए।
नगर के कुड़ाना रोड पर अशोक फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। बताया इस पर नारायण, परवेज श्याम तीन सेल्समैन कार्य करते हैं। मंगलवार की शाम तीनों अपना काम कर रहे थे। बताया जाता है कि उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उन्होंने आते ही परवेज के साथ लाठी-डंडे लेकर मारपीट शुरू कर दी।
तीनों युवकों ने वहां पर तोड़फोड़ की तथा परवेज से लूट का प्रयास किया, लेकिन घबराया परवेज भागकर पेट्रोल पंप पर बने कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा दी। पीड़ित ने अंदर से ही पेट्रोल पंप पर बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास किए जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। इससे कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि कोतवाली प्रभारी कुलदीप का कहना है कि लूट की सूचना आई थी, पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सिंभालका के लड़कों के साथ किसी बात को लेकर पूर्व में कोई कहासुनी हो गई थी। उसी के को लेकर तीन युवक आए थे। तहरीर आते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।