{"_id":"6b06edba9a39edbd9c08d7d5","slug":"gang-used-to-rob-passengers-after-getting-families-to-board-their-e-rickshaw-four-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3740-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ई-रिक्शा में परिवार को बैठाकर यात्रियों को लूटता था गिरोह, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ई-रिक्शा में परिवार को बैठाकर यात्रियों को लूटता था गिरोह, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
दो महिलाओं और दो बच्चों को साथ लेकर चलते थे आरोपी, सुनसान जगह पर चाकू दिखाकर करते थे लूटपाट
श्रपीड़ित के पांच हजार रुपये और पहचान पत्र लूटे, वारदात में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य सामान बरामद
अमर उ जाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। ई-रिक्शा में अपने परिवार को बैठाकर यात्रियों को लूटने वाले एक गिरोह का न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें ई-रिक्शा चालक, उसका जीजा, बहन और मां शामिल हैं। आरोपी ई-रिक्शा में दो महिलाओं और बच्चों को बैठाकर चलते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। इसके बाद यात्री को सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू दिखाकर लूटपाट करते थे। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू, पीड़ित का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और 710 रुपये बरामद किए हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 10:59 बजे राजेश कुमार ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने अपने साथ बैठी दो महिलाओं और दो बच्चों की मौजूदगी में चाकू दिखाकर उनसे पांच हजार रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
छानबीन में पता चला कि राजेश कुमार रात करीब 10:30 बजे नोएडा टी-प्वाइंट से आनंद विहार बस टर्मिनल जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठे थे। ई-रिक्शा में पहले से दो महिलाएं और दो बच्चे मौजूद थे। रास्ते में चालक ने पत्नी और बच्चों को घर छोड़ने का बहाना बनाया और ई-रिक्शा धर्मशिला अस्पताल की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद वह राजेश को धर्मशिला पुल के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां चाकू दिखाकर पांच हजार रुपये, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड लूट लिए। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठी दोनों महिलाओं ने भी पीड़ित को डराया और विरोध नहीं करने दिया।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने जांच के दौरान ई-रिक्शा के पंजीकृत मालिक अंसार से पूछताछ की। उसने बताया कि ई-रिक्शा उसका बेटा जुबैर चलाता है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर जानकारी जुटाई। 20 नवंबर को पुलिस ने जुबैर (22) को तुर्कमान गेट से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अगले दिन उसके जीजा नजरे आलम (22) को लाजपत नगर अंडरपास के पास से पकड़ा गया। बाद में जुबैर की बहन मुस्कान (23) और मां इशरत (50) को भी लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पहले भी लूट के मामले में शामिल रहे हैं आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि जुबैर और नजरे आलम पहले भी सनलाइट कॉलोनी थाने में दर्ज लूट के एक मामले में शामिल रहे हैं। जुबैर की निशानदेही पर कल्याणपुरी स्थित एक मकान से वारदात में इस्तेमाल चाकू, पीड़ित के आधार और वोटर आईडी कार्ड के अलावा 710 रुपये बरामद किए गए हैं।