फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven thieves arrested

सात चोर गिरफ्तार किए

Mon, 16 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 16 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Seven thieves arrested
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कंडेला स्थित फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, पांच छुरे और 25 प्लेट रागा धातु व प्रयोग की गई कार बरामद की। फैक्ट्री में ही काम करने वाले नौकर को शामिल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


नौ मई को कैराना रोड पर कंडेला स्थित नामदेव इंटर प्राइजेज में चोरों ने रागा धातु की चोरी की थी। यह मामला फैक्ट्री मालिक ने कैराना कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस ने पड़ताल करते हुए इस चोरी में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि वारदात का मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने प्रेसवार्ता कर चोरों का खुलासा किया। बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने शामली बाईपास पर मुठभेड़ के दौरान सात आरोपियों को पकड़ा। 
विज्ञापन


इनकी पहचान उवेश, इंतजार, वसीम, आकाश, हारून, इमदाद, मेहराज निवासी थानाभवन को हिरासत में लिया। इस दौरान मौके से प्रीतम निवासी थानाभवन भाग निकला। पुलिस को इनके कब्जे से दो तमंचे, पांच छुरे और कार बरामद हुई। कार में 25 प्लेट रागा धातु भी रखी हुई थी। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नामदेव इंटरप्राइजेज में चोरी की घटना को अंजाम दिया। फैक्ट्री में काम करने वाले आकाश ने अपने साथी प्रीतम के साथ फैक्ट्री में चोरी करने की योजना बनाई। जिसके बाद प्रीतम ने कस्बे के ही अन्य साथियों को अपने साथ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसावा में बेचते थे माल
प्रेसवार्ता के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना की रात को दो बार  माल चोरी किया। आकाश ने उन्हें सारी लोकेशन दी। इस माल को उन्होंने  सरसावा में किसी कबाड़ी के यहां बेचा। प्रेसवार्ता में बताया कि पहले भी वह इस फैक्ट्री से कई बार चोरी की चुके थे, लेकिन इस बार अधिक माल गायब होने पर फैक्ट्री मालिक को पता लग गया। 


बेहद शातिर हैं पकड़े गए चोर
पकड़े गए चोर बेहद शातिर हैं। उन्हें फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी पता था। जिस पर उन्होंने पहले ही कपड़ा डाल दिया था, ताकि वह पहचान में न आ सके। इसके साथ ही चोरी की घटना में थानाभवन के युवकों का हाथ होने का भी किसी को शक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed