{"_id":"6ac6ac69e5791f077f0679ad","slug":"government-cracks-down-on-illegal-mining-action-taken-in-amritsar-and-ludhiana-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-1143316-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अवैध खनन पर सरकार की दबिश, अमृतसर-लुधियाना में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अवैध खनन पर सरकार की दबिश, अमृतसर-लुधियाना में कार्रवाई
विज्ञापन
अमृतसर में तीन जेसीबी और सात टिपरों की पहचान, लुधियाना में बिना नंबर का टिपर जब्त; दोनों मामलों में एफआईआर
प्रदेश में अब तक 247 एफआईआर, 598 चालान और 7.92 करोड़ रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए अमृतसर और लुधियाना में कार्रवाई की है। अमृतसर के लोपोके क्षेत्र में अवैध रेत खनन के दौरान तीन जेसीबी मशीनों और सात टिपर ट्रकों की पहचान की गई, जबकि लुधियाना में बिना नंबर प्लेट वाला रेत से भरा एक टिपर जब्त किया गया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि अमृतसर के गांव कोट सिद्धू में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन का खुलासा किया। मामले में माइन्स एंड मिनरल्स एक्ट के तहत थाना भिंडी सैदां में केस दर्ज किया गया है। वहीं, सिद्धवां बेट क्षेत्र में पकड़े गए टिपर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
247 एफआईआर, 598 चालान
मंत्री के अनुसार 6 अक्तूबर 2026 तक राज्यभर में अवैध खनन के 247 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नियम 74 और 75 के तहत 598 चालान जारी किए गए हैं। कुल 7.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 7.69 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो चुकी है।
विज्ञापन
गुरदासपुर में सबसे ज्यादा एफआईआर
अवैध खनन के मामलों में गुरदासपुर सबसे ऊपर रहा, जहां 55 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके अलावा आनंदपुर साहिब में 32, मोहाली में 27, होशियारपुर में 20 और अमृतसर में 16 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सरकार का दावा है कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।