फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A teenager was murdered after a dispute over a demand for 15,000

Prayagraj News: 15 हजार रुपये के तकादे से नाराज होकर किशोर की हुई थी हत्या

Thu, 08 Oct 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 08 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A teenager was murdered after a dispute over a demand for 15,000
झूंसी पुलिस के हत्थे चढ़े किशोर शांतनु दुबे की हत्या के मुख्य आरोपी उज्जवल सेन गुप्ता, हर्ष निष - फोटो : Samvad
15 हजार रुपये के तकादे से नाराज होकर 17 वर्षीय शांतनु दुबे की हत्या की साजिश रची गई थी। झूंसी कोहना बस्ती निवासी शांतनु को सोमवार को व्हाट्सएप कॉल कर हवेलिया में गंगा किनारे बुलाया गया। वहां आरोपियों ने चापड़ से उस पर कई वार किए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शांतनु के गिरने के बाद आरोपी उसे मरा समझकर नाले में फेंककर भाग गए। बाद में नाले में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। झूंसी पुलिस ने बुधवार, सात अक्तूबर को लोटा नाला, सोहन आश्रम के पास से मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी नगर सागर जैन के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में उज्ज्वल सेनगुप्ता पुत्र पीयूष सेनगुप्ता निवासी आवास विकास योजना तीन, झूंसी, अखिलेश भारतीया उर्फ छोटू पासी पुत्र हरिश्चंद्र भारतीया निवासी खरका टोला, छतनाग और दिव्यांश निषाद उर्फ हर्ष निषाद पुत्र वीरेंद्र निषाद निवासी गंगादीप कॉलोनी, छतनाग रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, उज्ज्वल सेनगुप्ता ने करीब पांच महीने पहले शांतनु से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। शांतनु रुपये वापस करने के लिए लगातार तकादा कर रहा था। इसी बात को लेकर उज्ज्वल नाराज था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शांतनु को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
दस दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन, तब कहां पता था आखिरी होगी खुशियों की शाम : कोहना बस्ती निवासी शांतनु दुबे ने महज दस दिन पहले ही परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। घर में खुशियां थीं लेकिन तब किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन होगा।
25 सितंबर को जन्मदिन के दिन शांतनु सुबह जल्दी उठा। स्नान-ध्यान के बाद मंदिर में दर्शन करने गया। शाम को परिजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। परिवार के मुताबिक, उस दिन शांतनु बेहद खुश था। जन्मदिन की खुशियों के दस दिन बाद सोमवार रात उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले जन्मदिन की खुशियां थीं, वहां मंगलवार से मातम पसरा हुआ है। मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शांतनु का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed