{"_id":"6ac6addddd0a280a4108f467","slug":"complaint-of-foreign-tourists-being-forcibly-made-to-sit-in-vehicles-and-harassed-in-the-name-of-hotel-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186593-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पोखरा में पर्यटकों को परेशान करने के आरोप में 15 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पोखरा में पर्यटकों को परेशान करने के आरोप में 15 हिरासत में
विज्ञापन
सोनौली। दशहरा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर पोखरा में पर्यटकों और आम लोगों को कथित तौर पर परेशान करने की शिकायतों पर कास्की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पोखरा महानगर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए ‘स्वीप ऑपरेशन’ के दौरान पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र पासवान के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों पर भारतीय और विदेशी पर्यटकों को कथित तौर पर जबरन वाहनों में बैठाने, होटल की व्यवस्था कराने के नाम पर उनके बैग या अन्य सामान खींचने व अलग-अलग तरीकों से परेशान करने की शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने इन शिकायतों के आधार पर संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, पृथ्वी चौक, साहिब चौक और सिर्जना चौक के आसपास के इलाकों में पर्यटकों और आम लोगों को वाहनों में बैठाने व होटल की व्यवस्था कराने के नाम पर उनसे संपर्क करने वालों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान होटल की व्यवस्था कराने के नाम पर लोगों को सार्वजनिक वाहनों में कथित तौर पर बैठाने और पर्यटकों के बैग खींचने की कोशिश से जुड़े मामलों में छह लोगों, आठ ऑफलाइन ठगी करने वालों एवं इनड्राइव चालकों और एक जीप चालक को हिरासत में लिया गया है। सभी को कार्रवाई के लिए वार्ड पुलिस कार्यालय, बैदाम भेज दिया गया है।
पर्यटकों की सुविधा के लिए बढ़ाई निगरानी
डीएसपी वीरेंद्र पासवान ने कहा कि त्योहारों और पर्यटन सीजन के दौरान पोखरा में घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए ऐसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने संबंधित लोगों से पर्यटकों और आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, किसी को जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश नहीं करने तथा सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर अनुचित तरीके से पैसे नहीं लेने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस कार्यालय को सूचना देने का आग्रह किया गया है।