{"_id":"6ac6ae41d1f8ad744901e37c","slug":"the-girl-had-jumped-into-the-river-on-october-6-in-the-farenda-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-186590-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दूसरे दिन भी युवती का नहीं चला पता, नदी में तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दूसरे दिन भी युवती का नहीं चला पता, नदी में तलाश जारी
विज्ञापन
फरेंदा। रोहिन नदी के त्रिमोहानी पुल से मंगलवार को कूदी युवती का दूसरे दिन बुधवार को भी कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में उसकी तलाश जारी है।
करीब 27 वर्षीय युवती के नदी में कूदने की घटना के बाद से पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि युवती ऑटो से पुल पर उतरी और चप्पल उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में काफी देर तक खोजबीन की लेकिन युवती का सुराग नहीं मिला। युवती सलवार-सूट पहने हुई थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही ऑटो चालक से भी जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तलाश लगातार की जा रही है। पहचान के लिए भी प्रयास चल रहा है।