फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Recruitment will be renewed probe

नए सिरे से होगी भर्ती कांड की जांच

Fri, 19 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 19 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Recruitment will be renewed probe
crime - फोटो : फाइल फोटो
शामली। शासन की रोक के बावजूद 2015 में चार पदों पर संविदा कर्मियों की नियुक्ति किए जाने की जांच आग में फिर भड़क चुुकी है। पूर्व की जांच से असंतुष्ट दिखाई दे रहे शासन ने इस मामले में दोबारा जांच बैठा दी। अबकी बार जांच एडी मेरठ को सौंपी गई है। शुक्रवार को एडी सहारनपुर के यहां से आई टीम ने ज्वाइंट एडी के नेतृत्व में भर्ती संबंधी सभी पत्रावली एकत्र की और साथ ले गई। 
विज्ञापन


2014 में स्वास्थ्य विभाग में हुई भर्ती में पकड़ी गई घपलेबाजी के बाद शासन द्वारा भर्ती पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन शामली स्वास्थ्य विभाग में जून 2015 में शासन की रोक के बाद भी चार पदों आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एनएम तथा एलटी के पद पर संविदा कर्मियों की भर्ती की गई थी। भर्ती में बड़ा खेल किया गया तथा अनियमितताएं बरती गई थी। इसकी शिकायत हुई थी। इसमें शासन द्वारा एडी सहारनपुर को जांच सौंप दी गई थी। जिसमें तत्कालीन
विज्ञापन

सीएमओ समेत कई अधिकारियों पर जांच की तलवार लटक गई थी। 

बाद में पूरी हुई तथा चार लोगों को इस मामले में चार्जशीट किया गया था, लेकिन शासन इस जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। इसी के चलते शासन द्वारा इस भर्ती कांड की जांच की फाइल दोबारा ओपन करते हुए इस बार जांच एडी सहारनपुर को सौंपी गई है। इसी के चलते शुक्रवार को सीएमओ आफिस पर ज्वाइंट डायरेक्टर वीके दत्त के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने यहां से उस दौरान हुई भर्तियों के संबंध में पत्रावली को तलब करते हुए उनसे संबंधित सारे कागजात अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन द्वारा जांच एडी मैडम को सौंपी गई है, इस संबंध में हमने भर्ती संबंधी सारी पत्रावली की फोटो कॉपी फाइल तैयार की है उसी को लेने हम आए थे।  -डा. वीके दत्त, जेडी सहारनपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed