{"_id":"57192e514f1c1ba06e8b4e09","slug":"pills-to-cause-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियां बरसाकर युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलियां बरसाकर युवक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव हिंड- जगदीशपुरा मार्ग पर देर रात बदमाशों ने गोलियां बरसाकर युवक की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुटी है। वारदात में पुरानी रंजिश और लूटपाट के विरोध पर हत्या होने को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
गांव हिंड निवासी गुल्लू (25) पुत्र यासीन बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गांव जगदीशपुरा से दूध लेने गया था। वहां से अपने गांव हिंड लौटते समय रास्ते में मिले बदमाशों ने गुल्लू को घेरकर गोलियां बरसा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों ने गुल्लू का शव सड़क किनारे पड़ा देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
थानाभवन थानाध्यक्ष और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान गुल्लू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ थानाभवन भूषण वर्मा ने बताया कि गुल्लू को सटाकर गोली मारी गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या की वजह क्या रही। रंजिशन और लूटपाट के विरोध पर हत्या के अलावा सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।