फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   JPL T-20: Madiyahoon beat Machhlishahr by 15 runs

जेपीएल टी-20 : मड़ियाहूं ने मछलीशहर को 15 रन से हराया

Sat, 10 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
JPL T-20: Madiyahoon beat Machhlishahr by 15 runs
जौनपुर। जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को मड़ियाहूं विधानसभा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मछलीशहर विधानसभा को 15 रन से पराजित कर दिया। मुकाबले में मड़ियाहूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 39 रन बनाए। जवाब में मछलीशहर विधानसभा की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और दूसरी पारी में 24 रन पर सिमट गई। मुकाबले में मछलीशहर विधानसभा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मड़ियाहूं विधानसभा की ओर से यश विश्वकर्मा और सूरज यादव ने 18-18 रन की शानदार पारियां खेलीं। वहीं, विदुल ने 2 रन और अनिल ने 1 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके। इसके बावजूद मड़ियाहूं की टीम ने 39 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मछलीशहर की टीम 24 रन पर सिमटी : 40 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मछलीशहर विधानसभा की टीम मड़ियाहूं के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। दूसरी पारी में टीम 5.2 ओवर में 24 रन ही बना सकी और मुकाबला 15 रन से हार गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed