फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trailer driver hangs himself; FIR registered against transport company owner.

Hisar News: ट्राॅला चालक ने फंदा लगाकर दी जान ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Trailer driver hangs himself; FIR registered against transport company owner.
आर्य नगर निवासी मृतक कृष्ण का फाइल फोटो। - फोटो : doda news
हिसार। आर्य नगर में दस महीने से वेतन न मिलने और नौकरी से हटाए जाने से परेशान होकर 35 वर्षीय ट्राला चालक कृष्ण ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक नितिन मित्तल ने बकाया वेतन देने की बजाय कृष्ण को नौकरी से निकाल दिया जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

हालांकि मित्तल ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वह गूगल पे और फोन पे के जरिए कृष्ण को हर महीने नियमित रूप से वेतन देते थे जिसका पूरा हिसाब उनके पास है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना से जांच अधिकारी राजकुमार के अनुसार, मृतक के बड़े भाई सुलतान सिंह ने बताया कि कृष्ण करीब डेढ़ साल से हिसार की मित्तल ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्राला चला रहा था। मालिक नितिन मित्तल ने पिछले 10 महीने से उसका वेतन रोक रखा था। जब भी कृष्ण पैसे मांगता मालिक अगला चक्कर लगाने के बाद भुगतान करने की बात कहकर टाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले जब कृष्ण बाहर का चक्कर लगाकर लौटा और वेतन मांगा तो नितिन ने पैसे देने से मना कर दिया और उसे नौकरी से निकाल दिया। इसी मानसिक तनाव के कारण कृष्ण ने ऊपर वाले कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।

वहीं ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक नितिन का कहना है कि उसने कृष्ण को तीन दिन पहले ही काम से हटाया था और वह अपने पारिवारिक कारणों से परेशान था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed