{"_id":"58ab377d4f1c1b1053b23769","slug":"pati-ne-thane-mein-hi-diya-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने थाने में ही पत्नी को दे दिया तलाक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने थाने में ही पत्नी को दे दिया तलाक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पत्नी को दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति व उसके परिजनों में गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपी युवक को जमकर पीटा। फिर पत्नी को साथ लेकर पति थाने गया और वहीं पर तलाक देकर उसे मायके वालों के साथ भेज दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।
कस्बा कैराना में मोबाइल की दुकान करने वाले युवक का कस्बे की दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व युवक रात में महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान महिला का पति जाग गया तथा अपनी पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आग बबूला हो गया।
पति ने अपने परिजनों को बुलाकर आरोपी युवक को दबोच लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर दी। तब युवक ने माफी मांगी तथा वहां से भाग गया। एक दिन पूर्व पत्नी तथा कुछ जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर पति कैराना कोतवाली पहुंचा तथा पुलिस को घटनाक्रम बताया। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने भी गोपनीयता रखी। बाद में महिला के मायके पक्ष को कोतवाली में बुलाया गया। जहां पर महिला को पति ने मेहर की रकम लौटाते हुए तलाक देकर उसे मायके वालों के साथ भेज दिया।