{"_id":"42baa3a94a5a9aeaeabdc33374e4d520","slug":"orders-were-not-counting-perturbations-dominate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दौरान आदेश नहीं अव्यवस्थाएं थीं ज्यादा हावी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतगणना के दौरान आदेश नहीं अव्यवस्थाएं थीं ज्यादा हावी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैराना/शामली। हर्ष फायरिंग प्रकरण में 10 आरोपियों की पहचान हो गई है। वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि तीसरे से पूछताछ चल रही है।
कैराना में ब्लाक कार्यालय के बाहर जमकर हर्ष फायरिंग की गई थी। कुछ लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से, तो कुछ ने अवैध हथियारों से फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से कैराना निवासी बालक समी की मौत हो गई थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू किया।
घटना के दौरान हुई वीडियो रिकार्डिंग की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को पहचान लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पहचाने गए आरोपियों में से शादाब निवासी नकुड़, राकिब निवासी गंगोह (सहारनपुर) तथा अहसान निवासी ग्राम भूरा (कैराना) को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को झिंझाना रोड से दबोचा गया।
विज्ञापन
आरोपियों से 315 बोर का एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों में से राकिब और शादाब को मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अहसान से अभी पूछताछ चल रही है।
खंदरावली में पकड़ा युवक भी बना आरोपी
शामली। दोपहर बाद तक हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बताती रही। शाम को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक और आरोपी पकड़ लिया गया है। उसका नाम सादिक निवासी खंदरावली बताया गया।
बता दें कि मंगलवार दोपहर खंदरावली गांव के इंटर कॉलेज में घुसकर फायरिंग करने के मामले में खंदरावली निवासी सादिक को पकड़ा गया था। पुलिस का दावा है कि रविवार को ब्लाक प्रमुख चुुनाव के दौरान भी सादिक कैराना में मौजूद था और हर्ष फायरिंग की थी।