फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   muneer case : 10 lacs recoverd

लूट के 10 लाख बरामद

Wed, 10 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Wed, 10 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
muneer case : 10 lacs recoverd
धामपुर पुलिस ने इनामी मुनीर की निशानदेही पर सहसपुर में उसके साथी रिजवान की बुआ के घर से धामपुर के पीएनबी कैश वैन से लूट के 10 लाख रुपये व आई टेन कार बरामद की है। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  धामपुर पुलिस ने इनामी मुनीर की निशानदेही पर सहसपुर में उसके साथी रिजवान की बुआ के घर से धामपुर के पीएनबी कैश वैन से लूट के 10 लाख रुपये व आई टेन कार बरामद की है।  
विज्ञापन


कार से ही लूट की रकम रिजवान लेकर गया था।  28 दिसंबर 2015 को धामपुर में पीएनबी कैश वैन से 91 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस लूट में मुनीर का नाम सामने आया था। इस मामले में इनामी मुनीर को पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब दस बजे रिमांड पर लिया। इसके बाद पुलिस मुनीर को सीधे लेकर सहसपुर गई। सहसपुर में रिजवान की बुआ शाफिया परवीन का मकान है। शाफिया परवीन अपने पति आसिफ के साथ संभल में रहती हैं।
विज्ञापन


सहसपुर के मकान की चाबी शाफिया ने अपने भतीजे रिजवान को सौंप रखी थी। रिजवान ही मकान की देखभाल करता था। बुआ के मकान के ताले तोड़कर पुलिस ने  मुनीर को मकान के अंदर ले जाकर अलमारी में रखे दस लाख रुपये बरामद किए। रुपयों के साथ मुनीर की एक फर्जी आईडी भी बरामद हुई है। आईडी पर फोटो तो मुनीर का लगा था पर नाम पते अलग थे। पुलिस इसके बाद मुनीर को एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना के मर्डर करने वाले स्थान पर ले गई। मुनीर ने पुलिस को वहां बताया कि कैसे उसने तंजील अहमद व उनकी पत्नी पर गोलियां बरसाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुनीर को साथ ले जाकर धामपुर-स्योहारा मार्ग पर मंगू सिंह के अहाते में खड़ी रिजवान की आई टेन कार बरामद कराई। मुनीर ने पुलिस को बताया कि धामपुर में पीएनबी की  कैश वैन से लूट करने के  बाद वह और सऊद बाइक से फरार हुए। रास्ते में उन्हें रिजवान अपनी आई टेन कार लिए मिला। रिजवान के पास थैला था। बैंक के बैग से रुपये उन्होंने रिजवान के थैले में भर दिए। इसके बाद बैग झाड़ियों में फेंक दिया।  रुपये लेकर वह सहसपुर में रिजवान की बुआ के मकान पर पहुुंचा।


रिजवान , सऊद और मुनीर रात भर वहां रहे। पुलिस मुनीर को लेकर धामपुर में पीएनबी  की शाखा पर पहुंची। मुनीर ने पुलिस को बताया कि कैसे उसने बैंक कर्मचारियों पर गोली चलाकर रुपयों से भरा बैग लूटा था। इस मौके पर धामपुर के सीओ अशोक यादव व धामपुर के कार्यवाहक कोतवाल मुनीश शर्मा भी मौजूद रहे । इसके बाद पुलिस मुनीर को सीजेएम कोर्ट में पेश करने के  बाद वापिस जिला कारागार छोड़ आई ।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed