फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Misbehavior on teenage girl

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म  

Fri, 24 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 24 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior on teenage girl
RAPE
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। परिजनों संग थाने पर पीड़िता पहुंची तो पुलिस ने परिजनों को बेईज्जती का डर दिखाकर टरका दिया। उधर मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है। 
विज्ञापन

 

क्षेत्र के गांव में एक घर में गांव का युवक घुस गया। युवक ने वहां पर किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी  ने शोर मचा दिया। शोर होने पर परिजन मौके पर आग गए। परिजनों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। बृहस्पतिवार को पीड़िता अपने पिता के साथ थाना पर पहुंची तो पुलिस ने उसे समाज व इज्जत की दुहाई देकर चुपचाप बैठने को कहकर वापस भेज दिया। पीड़िता के पिता ने बात गांव में बताई तो गांव के जिम्मेदार लोगों ने गांव में पंचायत बुलाई हुई है। जिसमें समाचार लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं हो पाया था। इस बारे में एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि आपस में मारपीट का मामला था। निपटा दिया गया है।

विज्ञापन

 
तीन युवकों ने किया युवती से दुष्कर्म का प्रयास
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला तलाही में एक युवक के यहां उसकी साली रहने के लिए आई हुई है। बृहस्पतिवार की रात में तीन युवक घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए और तमंचों के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आये परिजनों ने भाग रहे युवको में से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो युवक फायरिंग कर फरार हो गये। पीड़िता के जीजा ने एक युवक को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के बहनोई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी आलम निवासी मोहल्ला शाह मुबारिक को हिरासत में लिया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed