{"_id":"ff8563ab894e5d1b674e4a5009d9230b","slug":"life-threatening-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान की धमकी दे रहे हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान की धमकी दे रहे हत्यारोपी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गढ़ी पुख्ता के गांव बूंटा में वृद्धा की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजन कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। आरोप था कि पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बाद में एडिशनल एसपी व सीओ शामली पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया।
गत 13 दिसंबर की रात्रि चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रधान प्रत्याशी अफजाल ने साथियों के साथ मुस्तफा ठेकेदार के घर पर हमला बोल दिया था। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें मुस्तफा की मां नन्ही की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ितों की तहरीर पर गढ़ी पुख्ता थाने में अफजाल समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बृहस्पतिवार को मुस्तफा ठेकेदार व परिजन रोते-बिलखते कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आरोप था कि पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और उन्हें रोजाना धमकी मिल रही है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन पर रिपोर्ट बदलवाने का दबाव बना रही है। जबकि हत्यारोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। इस बारे में पुलिस को सूचना भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। घंटों बाद एडिशनल एसपी वीके मिश्रा व सीओ शामली निशांक शर्मा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।