फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lakhs of speculations on IPL matches, three held

आईपीएल के मैचों पर लाखों का सट्टा, तीन पकड़े

Thu, 04 May 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of speculations on IPL matches, three held
arresting
शामली। इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के क्रिकेट मैचों पर चल रहे सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है, जो सट्टे के काले कारोबार को संचालित कर   रहे थे। युवकों से पूछताछ चल    रही है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा होने        की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि कैराना क्षेत्र के कुछ युवक आईपीएल के क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी की खेल में जुड़े हैं। गहनता से छानबीन करने पर मालूम चला कि यह नेटवर्क अकेले कैराना से नहीं, बल्कि हरियाणा के पानीपत और अन्य जिलों से जुड़ा हुआ है। इस खेल में कैराना के कई लोग करीब 20 लाख रुपये गवां चुके हैं। इसके बाद सूचनाएं इकट्ठा    करके पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


उनके मोबाइल नंबरों की छानबीन कराई गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आईपीएल पर सट्टा लगाने के साथ ही एक युवक बुकी का कार्य भी करता है। तीनों युवकों से     पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक अब    पुलिस सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क की जड़े खंगालने में लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर   अजयपाल शर्मा का कहना है      कि सट्टेबाजी के मामले में छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी को छुड़ाने के लिए सिफारिशें 
आईपीएल पर सट्टेबाजी को लेकर पानीपत (हरियाणा) का रहने वाला एक युवक भी हिरासत में लिया गया है। उसका कैराना में भी कनेक्शन बताया गया है। उस आरोपी को छुड़ाने के लिए कुछ लोग बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय पर मिलने पहुंचे। युवक को छुड़ाने की सिफारिश की, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कह दिया कि पुलिस को जांच करने दो, निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed