फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Khader said the police investigation around

खादर में पुलिस छान रही खाक

Mon, 09 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 09 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैराना। पुलिस अभिरक्षा से फरार मुकीम गिरोह के बदमाश डॉ. इसरार और वाजिद काला की तलाश में टीमों ने खादर क्षेत्र की खाक छानी। शनिवार रात पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जंगलों में घूमती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

 

करीब तीन माह पूर्व विकासनगर कोर्ट से पेशी के बाद सहारनपुर जेल में लौट रहा मुकीम काला गैंग का बदमाश वाजिद काला निवासी जंधेड़ी कैराना पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया था।

विज्ञापन

 

जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 27 अप्रैल को करनाल जेल से कैराना कोर्ट में पेशी पर लाया गया मुकीम काला गिरोह का ही डॉ. इसरार निवासी खुरगान भी लघुशंका के बहाने फरार हो गया। कुख्यात मुकीम काला गैंग के दो बदमाश फरार हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के लिए दोनों फरार बदमाश चुनौती बने हुए हैं। जिसके चलते क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं। शनिवार रात चार गाड़ियों में कैराना पुलिस और स्वॉट टीम ने खादर के जंगलों में दबिश दी।  इस दौरान गांव खुरगान, जंधेड़ी, पठेड़ और मुकीम काला के पैतृक गांव जहानपुरा में ताबड़तोड़ दबिश डाली। रात भर खाक छानने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed