फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gangrape from woman to get ticket from SP

सपा से टिकट दिलाने के नाम पर महिला से गैंगरेप

Sun, 21 Jan 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 21 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gangrape from woman to get ticket from SP
demo - फोटो : demo
शामली के झिंझाना में विधानसभा चुनाव-2017 में समाजवादी पार्टी से नकुड़ विधानसभा सीट के टिकट दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने सहारनपुर की एक महिला से झिंझाना क्षेत्र में सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने महिला को धमकी देकर चुप करा दिया। एक साल बाद फिर तीनों आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगे। इस पर आजिज आकर महिला ने तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को थाना झिंझाना पहुंची महिला ने तहरीर देकर बताया की विधानसभा चुनाव 2017 से पहले तीन युवक उससे मिले। उन्होंने महिला को सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा सीट से टिकट दिलाने के नाम अपने झांसे में ले लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे एक लाख रुपये लेकर झिंझाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा में एक व्यक्ति के मकान पर बुलवाया था। तीनों ने उसे यह कहकर की अब शाम हो चुकी है। अपनी गाड़ी से तुम्हें तुम्हारे घर छोड़ देंगे। इस पर महिला को गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है की तीनों आरोपी उसे जंगल में बने एक नलकूप के कमरे में ले गए और पूरी रात गैंगरेप किया। सुबह पांच बजे तीनों आरोपी पीड़िता को अपनी गाड़ी से शामली बस स्टैंड पर छोड़कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक लोकलाज के डर से वह चुप थी। महिला का आरोप है कि आरोपी अब फिर से उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तीनों आरोपी राशिद निवासी गांव ततारपुर गंगोह, फरमान निवासी गांव तलितपुर थाना गंगोह और राशिद निवासी ख्वाजपुरा थाना झिंझाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महिला को ब्यान दर्ज कराने के लिए सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed