{"_id":"57e42f644f1c1bff44a8515a","slug":"fastfood-vikretaon-se-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टफूड विक्रेताओं से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फास्टफूड विक्रेताओं से लूट
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
फास्टफूड विक्रेताओं से लूट
- फोटो : फास्टफूड विक्रेताओं से लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के फव्वारा चौक पर फास्ट फूड की ठेली लगाने वाले दो भाइयों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और दुकानदारी के रुपये लूट ले गए। पीड़ित आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। मामले में सीओ ने तत्काल इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शामली निवासी नितिन और मनोज फव्वारा चौक के पास मोमोज की ठेली लगाते हैं। आरोप है बुधवार रात उनकी ठेली पर दो-तीन युवक खड़े होकर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपी वहां से दोनों भाइयों के गल्ले में रखे तीन-चार हजार रुपये उठा ले गए। घायल हुए दोनों भाइयों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोतवाली में उनकी एक नहीं सुनी गई।
बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने इस संबंध में सीओ शामली निशांक शर्मा से कार्रवाई की गुहार लगाई तो उन्होंने इंस्पेक्टर शामली को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ितों को कई दिनों तक चक्कर कटवाए जाते हैं, उसके बाद ही कोई सुनवाई हो पाती है।