फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elderly shot dead

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या  

Fri, 28 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 28 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Elderly shot dead
वृद्ध की हत्या के बाद ‌िवलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
शामली के कांधला में एक लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में बुधवार की देर रात गंगेरू गांव में सोते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से लोगों का पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कराने की मांग की। इस मामले में कांधला थाने पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ससुराली बुढ़ाना के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन


थाना कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी किसान लड्डन (62) के पुत्र डॉक्टर हसीन की शादी चार अगस्त 2016 को बुढ़ाना निवासी नाहिद पुत्री नाजिम के साथ हुई थी। डॉक्टर हसीन से उसके साले नदीम ने एक लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद डॉक्टर ने अपने साले से अपने रुपये मांगे, लेकिन इस बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद के चलते कई दिन पूर्व नदीम और डॉक्टर हसीन के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। वहीं, बुधवार रात डॉक्टर हसीन अपने कमरे सो रहे थे। हसीन के पिता लड्डन और उसकी मां बाहर बरामदे में सो रही थीं। आरोप है कि देर रात करीब एक बजे नदीम अपने भाई छोटा, नौशाद, लाली और पिता नाजिम के साथ गंगेरू पहुंचे। इन लोगों ने आवाज लगाकर लड्डन से दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद लड्डन से डॉक्टर का कमरा खुलवाने के लिए कहा। इस पर डाक्टर के पिता ने शोर मचा दिया। आरोप है कि शोर मचाने पर नदीम ने लड्डन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से लड्डन की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर लोगों के जमा होने पर फायरिंग करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दिया और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा कैराना और झिंझाना सहित कई थानों की पुलिस लेकर गांव में पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में लड्डन के पुत्र हसीन ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शव गांव में पहुंचने पर मचा कोहराम 
बुजुर्ग लड्डन का शव पोस्टमार्टम होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर गंगेरू पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद गमगीन माहौल में बुजुर्ग के शव को दफना दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed