फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to the fraudulent account, the amount of insurance policy

फर्जी खाते में डालकर डकार ली बीमा पॉलिसी की रकम

Sun, 30 Apr 2017 12:45 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
शामली। जालसाजों के खेल भी निराले हैं। शातिरों ने पहले महिला का फर्जी खाता बैंक में खुलवाया और इसके बाद एलआईसी में सेटिंग कर सारी रकम खाते में डालकर निकाल ली। पीड़ित को इस बात का पता चला तो उसने एलआईसी तथा एक्सिस         बैंक के कर्मचारियों के विरुद्ध  अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।              
विज्ञापन


माजरा रोड निवासी दीपक ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता आठ भाई थे। दीपक के मुताबिक उसके ताऊ सुरेंद्र सिंह को कोई संतान नहीं थी। उनकी तथा उनकी पत्नी कृष्णा देवी की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद समस्त चल-अचल संपत्ति सभी भाई तथा भाई की मृत्यु के बाद उनके वारिसान भतीजे के बीच बंट गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके ताऊ सुरेंद्र ने दो बीमा पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम शामली में कराई थी। 
विज्ञापन


इसमें दीपक की ताई कृष्णा देवी नामिनी थीं, लेकिन ताई की मृत्यु के बाद दीपक भी इस रकम में पूर्व में की गई वसीयत के अनुसार हिस्सेदार हो गया। दीपक ने एलआईसी की शाखा में संपर्क किया, तो उन्होंने भुगतान का आश्वासन दिया। 23 मई 2016 को दीपक को पता चला कि उक्त पॉलिसी की धनराशि उसकी ताई कृष्णा देवी के एक्सिस बैंक के एकाउंट को भेजकर निकाल दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक उनकी ताई कृष्णा देवी का कोई खाता एक्सिस बैंक शामली में नहीं था और उनकी मौत भी आठ फरवरी को हो चुकी है। आरोप है कि बैंक और एलआईसी कर्मचारियों की मिलीभगत से नकली दस्तावेज  तैयार कर प्रार्थी तथा प्रार्थी के परिवार के लोगों के हिस्से का गबन कर लिया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत की। 


एसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed