{"_id":"57b74caa4f1c1bfe136eb1b8","slug":"detained-cyber-cafe-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के मस्जिद के इमाम का फोटो इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट से भाजपा सांसद, विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और बजरंग दल के जिला संयोजक को धमकी देने के मामले में पुलिस ने साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि जुलाई माह में बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी को फेसबुक अकाउंट से धमकी भरी पोस्ट की गई थी। उसमें लिखा गया था कि इस्लाम कबूल कर लो, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके अलावा भाजपा सांसद हुकुम सिंह और विधायक सुरेश राणा के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई थी।
उधर, मामले की जानकारी होने पर मस्जिद के इमाम मौलाना शौकीन ने शामली कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके एक दिन बाद बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी ने भी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से शामली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। साथ ही साइबर सेल से भी इसकी विवेचना में मदद ली गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने माजरा रोड पर साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि जिस आईपी एड्रेस से फर्जी फेसबुक के जरिये पोस्ट की गई, वह साइबर कैफे संचालक का है। उधर, कैफे संचालक का कहना था कि उसने तो 19 जुलाई को ही कैफे शुरू किया।
सीओ सिटी ने बताया कि फर्जी फेसबुक अकाउंट से 21, 22 और 23 जुलाई को ही पोस्ट डाली गई। जाहिर है कि तीन दिन तक उसी कंप्यूटर का इस्तेमाल पोस्ट डालने के लिए किया गया।
कैफे संचालक से पूछा गया कि यदि पोस्ट तुमने नहीं डाली, तो जिसने डाली हैं उसका नाम बताओ। इस पर वह कुछ नहीं बता सका। वहीं, सीओ सिटी ने बताया कि साइबर कैफे संचालक से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को मामले में कार्रवाई की जाएगी।
यूपी पुलिस में दरोगा है संचालक का पिता
पकड़ा गया साइबर कैफे संचालक माजरा रोड पर ही रहता है। उसके पिता यूपी पुलिस में दरोगा हैं और इन दिनों गाजियाबाद में कार्यरत हैं। साइबर कैफे संचालक को पकड़े जाने की सूचना पर काफी लोग शामली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने साइबर कैफे संचालक को छुड़ाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया।