फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dent hardware store

लोहे की दुकान में सेंध

Sun, 01 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 01 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dent hardware store
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के गांधी चौक स्थित लोहे की दुकान में सेंधमारी कर लाखों का माल चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना का पता लगते ही व्यापारी कोतवाली पहुंचे और घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन


शहर के गांधी चौक पर रवि जैन की लोहे के सामान की दुकान है। शुक्रवार रात छत के रास्ते दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे तीन लाख रुपये और अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता सुबह होने पर लगा, जब रवि ने दुकान खोली। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सीओ निशांक शर्मा, कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। चोरी का पता अन्य व्यापारियों को लगा, तो वह एकत्र हो गए। व्यापारियों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोष जताया। व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे और घटना के विरोध में हंगामा किया। कहा कि पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस गश्त न होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सीओ, कोतवाल ने व्यापारियों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अंकित गोयल, अनुराग, राकेश गुप्ता, संजय, राहुल, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed