{"_id":"5a21afc04f1c1b60678bec74","slug":"counting-of-votecounting-of-votes-between-sporadic-disputess-between-sporadic-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट विवादों के बीच हुई मतगणना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिटपुट विवादों के बीच हुई मतगणना
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली नगर निकाय चुनाव की मतगणना छिटपुट विवादों के बीच संपन्न हो गई। गिनती के दौरान निरस्त वोट को लेकर विवाद हुए, जिसमें प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच जमकर गालीगलौज तक हुई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए कई एजेंटों को बाहर निकाल दिया।
पुलिस प्रशासन की तरफ से मतगणना के दौरान पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शामली में भैंसवाल रोड स्थित कृषि मंडी, कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज और झिंझाना में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू करा दी गई थी। इसके बाद जैसे जैसे सूरज की तपिश बढ़ती गई, उसी तेजी से मतगणना के नतीजे भी सामने आते रहे। शामली कृषि मंडी में मतगणना के दौरान शामली नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल और निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल के मतगणना एजेंटों के बीच कई बार विवाद हुआ। गाली गलौज तक हो गई, जिससे हंगामा भी हुआ। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कई एजेंटों को बाहर निकाल दिया। वहीं, दोपहर बाद नगर पंचायत बनत के अंतिम बूथ की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजीव और निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां के एजेंटों में तकरार हो गई। कहासुनीजमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एजेंटों को जमकर हड़काया। इसके बाद हंगामा शांत नहीं हुआ, तो निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां को पुलिस हिरासत में लेकर आदर्श मंडी थाने पहुंच गई। उधर, चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार यादव, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल सिंह कई बार मतगणना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। इनके अलावा अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह सहित सभी थानों की पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
बैरियर लगाकर रोक दिए वाहन
पुलिस ने शामली में मंडी स्थल पर मतगणना के दोनों छोर को बैरियर लगाकर सील कर दिया था। सुबह से दोपहर बाद तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इस दौरान काफी लोग अपने वाहन निकालने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री के जवानों ने किसी भी वाहन को मतगणना स्थल की तरफ नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
बनत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी वजाहत खां को हिरासत में लिया गया
शामली। पुलिस-प्रशासन पर बनत निकाय में अध्यक्ष पद की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इस बात का विरोध जब चेयरमैन पद के प्रत्याशी वजाहत ने किया तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया, हालांकि शाम को चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया।
दरअसल बनत नगर पंचायत की गिनती चल रही थी और अंतिम चरण की गिनती बाकी रह गई। उस समय तक चेयरमैन पद के प्रत्याशी वजाहत खां आगे थे, लेकिन अंतिम चरण की मतगणना के दौरान राजीव विजयी हो गए। इस पर वजाहत खां के समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन पर गड़बड़ी करने तथा मतगणना में घालमेल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया। इस पर मौके पर भारी संख्या में फोर्स बुला ली गई और पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारी। वजाहत खां भी मौके पर आ गए और पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगा दिया। थाना आदर्शमंडी पुलिस वजाहत खां को अपने साथ थाने में ले गई, जिस पर समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस हालांकि बाद में सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वजाहत खां का कहना है कि मेरा उत्पीड़न किया गया है, जबरदस्ती पुलिस ने मुझको हिरासत में लिया और थाने में ले गई तथा गड़बड़ी कर दूसरे प्रत्याशी को जिता दिया।