{"_id":"5762fca04f1c1be53811c499","slug":"coporetive-bank-secretory-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक के सचिव को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी बैंक के सचिव को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कलक्ट्रेट में डीएम की मीटिंग में जा रहे सहकारी बैंक के सह सचिव से तीन बदमाशों ने बैग और बाइक लूट ली। बदमाश उसे बांधकर सड़क किनारे डाल गए। राहगीरों ने उसे बंधन मुक्त किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
अशोक निवासी पुरमाफी लांक में सहकारी बैंक में सह सचिव के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार को वह डीएम की मीटिंग में शामिल होने के लिए कलक्ट्रेट के लिए चला। बताया जाता है कि वह जैसे ही बड़ौत-बुटराड़ी मार्ग पर पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक और बैग लूट लिया। अशोक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे घायल कर दिया और उसके बाद उसे बंधक बनाकर खेत में डाल दिया।
कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को जब अशोक की आवास सुनी तो उन्होंने उसे बंधक मुक्त किया। अशोक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। अशोक के मुताबिक उसके बैग में 10 हजार रुपये की नकदी और मीटिंग से संबंधित कागजात थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
देर शाम तक मामले में तहरीर दिए जाने की तैयारी चल रही थी। उधर, कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि सूचना मिली है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।