{"_id":"5855827c4f1c1b896064c4cd","slug":"children-in-the-two-sides-clash-in-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। उपले गिरने पर बच्चों के बीच हुए विवाद में दो समुदायों में संघर्ष हो गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक पक्ष का कहना है कि संघर्ष के दौरान दूसरा पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। मामला दो समुदाय के बीच होने की वजह से पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी।
गांव भैंसानी इस्लामपुर में शनिवार शाम यूनुस की पुत्री बिटोडे़ से उपले निकालकर घर की ओर जा रही थी। घर के पास ही वह अचानक गिर गई और रोने लगी। यूनुस का आरोप है कि रास्ते से आ रही बच्ची को गांव के ही इन्द्र के पुत्र ने पीट दिया था, जिसके कारण वह रोने लगी। बच्ची को रोते देख यूनुस ने इंद्र के बेटे की पिटाई कर दी, जिस पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। वहीं इन्द्र पक्ष का आरोप है कि यूनुस पक्ष ने अवैध हथियारों से फायरिंग भी की। संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हड़काकर शांत किया। संघर्ष में एक पक्ष से इन्द्र, उसकी पत्नी राम किशोरी, पुत्र अनुज कुमार, पुत्री ललिता, भाभी राजवीरी और शोकिन्द्र घायल हो गए।
विज्ञापन
राम किशोरी की हालत गंभीर बनी है। दूसरे पक्ष की ओर से शाहिद, साबिर, जाबिर पुत्रगण बशीर घायल हैं तथा इसी पक्ष से आयशा, रानी, हुस्नुदा को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद देर शाम दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ थाने पर पहुंच गई। थानाप्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला बच्चों के विवाद का था पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
थानाध्यक्ष ने संघर्ष के दौरान फायरिंग होने से इंकार किया है।