फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cheated in the name of providing jobs and a half million

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख

Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cheated in the name of providing jobs and a half million
- फोटो : demo pic
शामली। शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी युवक से शुगर मिल में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के पिता ने जिलाधिकारी को शिकायत           पत्र   देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सुभाष चंद गुप्ता ने बताया कि वह कन्फेक्शनरी की दुकान करता है। उनके बेटे प्रशांत तायल ने एमकॉम कर रखी है। सुभाष चंद ने बताया कि छह महीना पूर्व उनकी मुलाकात शामली शुगर मिल में कार्यरत एक व्यक्ति से हुई। उसने अपने परिचित खतौली निवासी प्रवीण से मुलाकात कराई और कहा कि इनकी पहचान कई बड़ी कंपनियों और शुगर मिल में अधिकारियों से है।
विज्ञापन


सुभाष चंद से उनके बेटे प्रशांत की नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। उक्त रकम सुभाषचंद ने प्रवीण के खाते में डाल दी। सुभाष चंद का कहना है कि काफी समय बीतने के बावजूद उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी तथा अब पैसे भी नहीं लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मांग की है कि आरोपी प्रवीण और शामली शुगर मिल में कार्यरत कर्मी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सीओ शामली को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed