{"_id":"6ad5846bb68f2f0efc040fc9","slug":"ten-kg-of-heroin-seized-in-tarn-taran-recovery-made-based-on-information-by-head-constable-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में 10 किलो हेरोइन बरामद: एंटी ड्रोन सिस्टम में तैनात हेड कांस्टेबल की निशानदेही पर बरामदगी, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन में 10 किलो हेरोइन बरामद: एंटी ड्रोन सिस्टम में तैनात हेड कांस्टेबल की निशानदेही पर बरामदगी, जांच जारी
Mon, 19 Oct 2026 08:16 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन
Published by: Nivedita
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:16 AM IST
सार
पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह को 15 किलो हेरोइन के साथ सीमावर्ती गांव लहियां के पास पकड़ा गया था। यह कार्रवाई बीएसएफ की 115वीं बटालियन और एनसीबी की संयुक्त टीम ने की थी।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन
- फोटो : फाइल
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
पंजाब पुलिस के गिरफ्तार हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह की निशानदेही पर 10 किलो और हेरोइन बरामद की गई है। सूत्रों के अुनसार यह बरामदगी शनिवार शाम एनसीबी की टीम ने आरोपी के पैतृक गांव भूसे से की। हालांकि, इस नई बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बीते दिनों पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह को 15 किलो हेरोइन के साथ सीमावर्ती गांव लहियां के पास पकड़ा गया था। यह कार्रवाई बीएसएफ की 115वीं बटालियन और एनसीबी की संयुक्त टीम ने की थी। करणबीर सिंह अपनी स्विफ्ट कार में लौट रहा था। कार से 15 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इसके साथ ही एक रिवॉल्वर, पांच कारतूस, करीब सात हजार रुपये नकदी और अन्य सामान भी मिले थे। करणबीर सिंह एंटी ड्रोन सिस्टम में तैनात था। गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने उससे गहन पूछताछ शुरू की। उसके मोबाइल फोन की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
जांच एजेंसी करणबीर सिंह के नशा तस्करों से जुड़े तारों का पता लगा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि उसका पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भेजी गई हेरोइन से कोई संबंध है या नहीं। नशीले पदार्थों की आगे सप्लाई किन लोगों तक की जाती थी, इस पर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर दो पिस्तौल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजाताल बॉर्डर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गश्त के दौरान दो पिस्तौल और मैगजीन बरामद की हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में, बीएसएफ की 181वीं बटालियन ने गश्त के दौरान खासा निवासी करनवीर सिंह और आकाशदीप सिंह को एक पैकेट के साथ पकड़ा। तलाशी में एक नोरिन्को पिस्तौल, दो मैगजीन, चार मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर पीबी-ईआर-4847) मिली। थाना घरिंडा में केस दर्ज हुआ। जांच से पता चला कि यह हथियार पाकिस्तान में बैठे तस्करों द्वारा भेजे गए थे।
दूसरे मामले में, बीएसएफ को गश्त के दौरान एक अन्य पैकेट मिला। इसमें एक एक्स-शॉट 30 पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। इस पर भी थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बीएसएफ ने कुल दो पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें एक नोरिन्को और एक एक्स-शॉट 30 पिस्तौल शामिल है। इनके साथ चार मैगजीन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। संवाद