फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uncle and nephew from UP killed after being hit by a canter truck the uncles marriage alliance was set to be finalized two days later.

Rohtak News: कैंटर की टक्कर से यूपी के चाचा-भतीजे की मौत, दो दिन बाद पक्का होना था चाचा का रिश्ता

Mon, 19 Oct 2026 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew from UP killed after being hit by a canter truck the uncles marriage alliance was set to be finalized two days later.
22-अरविंद। फाइल फोटो - फोटो : samvad
रोहतक। मेरठ-लोहारू नेशनल हाईवे पर शनिवार रात सांपला के पास कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यूपी के हाथरस जिले के गांव रतिभानपुर निवासी भतीजा अरविंद (29) और चाचा संदीप (28) के रूप में हुई है। अरविंद दो बेटियों के पिता थे। संदीप का दो दिन बाद रिश्ता पक्का होना था। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सांपला थाना पुलिस ने मृतक अरविंद के भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यूपी के हाथरस जिले के गांव रतिभानपुर निवासी विकास ने बताया कि उनके भाई अरविंद और चाचा संदीप सोनीपत की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते थे। शनिवार को वे चरखी-दादरी से रोड़ी भरकर गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में सांपला के पास हाईवे पर स्थित चौधरी ग्रीन ढाबा के सामने उन्होंने ट्रक रोक दिया। ढाबे पर खाना खाने के बाद वे ट्रक के टायरों में फंसी रोड़ी निकालने लगे। अचानक ओवरटेक करके आ रहे कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर में अरविंद और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


संदीप के घर रिश्ता पक्का होने की चल रही थीं तैयारियां
मृतक संदीप के भाई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वह तीन भाई हैं। संदीप उनसे बड़े थे। दो दिन बाद लड़की पक्ष के लोग रिश्ता पक्का करने आने वाले थे। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। भतीजे अरविंद की पहले ही शादी हो चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने की एफआईआर दर्ज की है। नंबर तलाश करने के लिए टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विनोद कुमार, जांच अधिकारी, थाना सांपला

22-अरविंद। फाइल फोटो

22-अरविंद। फाइल फोटो- फोटो : samvad

22-अरविंद। फाइल फोटो

22-अरविंद। फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed